फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विजय पाल खाची का निष्कासन रद्द, कांग्रेस में हुई वापसी

Wed, 22 May 2024 04:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व मंत्री जयबिहारी लाल खाची के पुत्र और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से 2022 में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विजयपाल खाची की कांग्रेस पार्टी में वापसी हो गई है।
विज्ञापन
विजयपाल खाची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के पूर्व मंत्री जयबिहारी लाल खाची के पुत्र और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से 2022 में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विजयपाल खाची की कांग्रेस पार्टी में वापसी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विजयपाल खाची के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि विजयपाल खाची पंचायतीराज संस्थाओं व फल उत्पादक संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहे और कांग्रेस पार्टी में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। इनकी घर वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें