शिमला में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन किए। शिमला में कांग्रेस ने एसबीआई मुख्य शाखा के पास प्रर्दशन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी सोलन ने एसबीआई के सोलन कार्यालय के सामने केंद्र सरकार की वित्तीय संस्थाओं को ध्वस्त करने की नीतियों, विपक्ष की आवाज को दबाने के खिलाफ और अडानी समूह की ओर सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग पर संयुक्त जांच समिति की मांग को धरना दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।