शिमला। पंचायत दुधल्टी के तहत बनूटी में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्देशानुसार आयोजित अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्र में 150 बान (ओक) और देवदार के पौधे रोपे गए। पौधरोपण अभियान का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर डीसीसी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल, एचपीसीसी महासचिव सत्यजीत नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद