शिमला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के कैंसर अस्पताल में लंगर सेवा की। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों एवं तीमारदारों को भोजन वितरित किया। इसी के साथ इंदिरा गांधी खेल परिसर में युवा कांग्रेस की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा, ओएसडी प्रोटोकॉल हिमाचल सरकार सौरव चौहान राजनीतिक सचिव विकास कालटा , प्रदीप सूर्या, सोनिया चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो