फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: कांग्रेस नेता मेजर विजय मनकोटिया ने थामा भाजपा का दामन, कुल्लू से महेश्वर सिंह का कटा टिकट

Tue, 25 Oct 2022 03:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनकोटिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नड्डा के घर विजयपुर में हर्ष महाजन की अगुवाई में मनकोटिया ने भाजपा का दामन थामा। वहीं कुल्लू से भाजपा ने महेश्वर सिंह का टिकट काट नरोतम ठाकुर पर विश्वास जताया है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे के नेताओं को अपने पाले में करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को भाजपा ने कांग्रेस के मेजर विजय सिंह मनकोटिया को पार्टी में शामिल कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनकोटिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नड्डा के घर विजयपुर में हर्ष महाजन की अगुवाई में मनकोटिया ने भाजपा का दामन थामा। नड्डा ने मनकोटिया को पटका पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया।

विज्ञापन

कुल्लू से कटा महेश्वर सिंह का टिकट

भाजपा ने कुल्लू से दिग्गज नेता महेश्वर सिंह का टिकट काट दिया है। महेश्वर सिंह का बेटा इस चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बंजार से मैदान में उतरा है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने महेश्वर को अपने बेटे का नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया था, लेकिन बेटा नहीं माना तो पिता की भी टिकट कट गई। अब भाजपा ने नरोतम ठाकुर को टिकट दिया है। उधर, दोपहर दो बजे महेश्वर सिंह ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें