शिमला। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रमों में स्कूली छात्रों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों की सदस्यों ने हिस्सा लिया। न्यू शिमला थाना पुलिस ने खलीणी स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इसके अलावा लालपानी, देहा, संजौली और चिड़गांव में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालूगंज थाना की ओर से टुटू स्थित पार्षद कार्यालय में लोगों को जागरूक किया गया। संवाद