फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की मौत की करवाएं जांच : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में एसएफआई इकाई ने पिंक पेटल में धरना-प्रदर्शन कर आईआईटी बॉम्बे में छात्रों की आत्महत्या के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन की अगुवाई कैंपस अध्यक्ष आशीष चौहान और कैंपस सचिव उपेंद्र ने की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि आईआईटी बॉम्बे में 13 महीनों के दौरान चार छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। इनमें 18 सितंबर 2026 को साहिल वाकोडे की मौत का मामला भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान प्रशासन ने जांच पूरी होने से पहले ही साहिल पर नकल करने का आरोप लगाया था। बाद में प्रशासन ने अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांगी। प्रदर्शनकारियों ने जांच समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए संबंधित प्रोफेसर को जांच पूरी होने तक शिक्षण कार्य से हटाने की मांग की। एसएफआई ने केंद्र सरकार से मामले की स्वतंत्र जांच करवाने, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रभावी एससी-एसटी प्रकोष्ठ स्थापित करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें