शिमला। विशेष न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने 10.340 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में शिमला निवासी आरोपी सौरव घारू को जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 26 जुलाई 2026 को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चंडीगढ़ से आ रही एचआरटीसी बस में चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शोघी पुलिस चौकी के पास नाका लगाया और बस को रोककर तलाशी ली। आरोपी की सीट के नीचे से 10.340 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि दोषसिद्ध होने तक प्रत्येक व्यक्ति को निर्दोष माना जाता है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी को कड़ी शर्तों के साथ जमानत प्रदान कर दी। संवाद