ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन सुबह विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पूर्णाहुति के साथ यज्ञ संपन्न किया गया। आचार्य अनिल भारद्वाज ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करवाया और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।