फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग के आदेशों की करें अनुपालना : भलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) विभागीय आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला उपनिदेशक प्रारंभिक निशा भलूनी ने बीईईओ की बैठक में दिए है। बीईईओ की बैठक शनिवार को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी की अध्यक्षता में हुई। उपनिदेशक ने जिले में स्कूलों में पीडीएनए कार्यों की भौतिक प्रगति एवं निरीक्षण रिपोर्ट, स्मार्ट उपस्थिति, अभ्यास हिमाचल, विद्यालय पुस्तकालयों के उपयोग, न्यायालय संबंधी मामलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ स्कूलों के नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डिप्टी डीईओ खेमराज भंडारी, समेत अन्य अधिकारी रविंद्र छातरा, अधीक्षक ग्रेड एक राजेंद्र तपवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें