सुन्नी (शिमला)। सुन्नी में सतलुज पर बने थली पुल के मरम्मत कार्य के कारण आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। मजबूरी में लोग नाव के जरिये आवाजाही कर रहे हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुल का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। नदी के उस पार से हर रोज स्कूल जाने वाले विद्यार्थी, सरकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग जरूरी कार्यों के लिए सुन्नी आते हैं। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से थली पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के बंद होने के कारण लोगों को अब विकल्प के रूप में नाव के जरिये नदी को आरपार करना पड़ रहा है। संवाद