यौन शोषण की शिकायत करने को प्रदेश के सभी निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिकायत बॉक्स लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर संस्थानों में यौन शोषण शिकायत कमेटियां गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने पत्र जारी कर कहा है कि सभी कमेटियां प्राप्त होने वाली शिकायतों की जांच कर उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।