फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सचिव से की पोर्टमोर स्कूल की शिकायत

Sat, 05 Apr 2014 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उमंग फाउंडेशन संस्था ने पोर्टमोर गर्ल्ज स्कूल में प्रदेश भर से आने वाली विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की है।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि पोर्टमोर स्कूल प्रशासन ऐसी छात्राओं को प्रवेश देने से इनकार कर रहा है।

यह सीधे तौर पर प्रदेश हाइकोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने प्रधान सचिव शिक्षा को पत्र लिखकर मांग उठाई है कि प्रदेश भर से छात्रावास की सुविधा वाले प्रदेश के इस इकलौते स्कूल में प्रवेश देने की व्यवस्था की जाए।

उनका दावा है कि नए सत्र में प्रदेश के अलग- अलग जिलों से इस बार नौ छात्राएं जमा एक कक्षा में प्रवेश चाहती हैं।

उन्होंने प्रधान सचिव शिक्षा को लिखे पत्र में मामले में हस्तक्षेप कर पोर्टमोर स्कूल में छात्राओं को प्रवेश देने के आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें