नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के बाद अब माकपा ने भी अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चुनाव कमेटी के संयोजक संजय चौहान और सह संयोजक जगतराम ने बताया कि समरहिल वार्ड से मिलिट्री इंजीनियर सेवा से सेवानिवृत्त वीरेंद्र ठाकुर, समरहिल से पूर्व में पार्षद रही दीक्षा ठाकुर को टुटू और डीवाईएफआई के नेता रहे अमित कुमार को कृष्णानगर तथा सांगटी से कपिल देव शर्मा को पार्टी ने टिकट दिया है। संयोजक संजय चौहान ने बताया कि पार्टी निगम और सरकार की निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी व असमानता पैदा करने वाली नीतियों के विरुद्ध संघर्षरत रही है।