फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमाचल विधानसभा की कमेटियां नए सिरे से अधिसूचित, छह पूर्व विधायक बाहर

Wed, 27 Mar 2024 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया गया है। इन कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को बाहर किया गया है, जबकि निर्दलीय विधायक इसमें बने रहेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कमेटियों को फिर से अधिसूचित किया गया है। इन कमेटियों से छह बागी पूर्व विधायकों को बाहर किया गया है, जबकि निर्दलीय विधायक इसमें बने रहेंगे। बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्देश पर सचिव यशपाल शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष पहले सुधीर शर्मा थे। अब विधायक संजय रतन बनाए गए हैं। लोक उपक्रम समिति के सभापति पहले राजेंद्र राणा थे और अब भवानी सिंह पठानिया नियुक्त किए गए हैं। जनप्रशासन समिति के अध्यक्ष पहले राजेंद्र राणा थे और अब संजय रतन बनाए हैं। ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति रवि ठाकुर के स्थान पर अब विधायक केवल सिंह पठानिया बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें