शिमला। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए जिला शिमला और सिरमौर में पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। यह जानकारी पर्यवेक्षकों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी। उन्होंने नोडल अधिकारियों को चुनाव से संबंधित व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा और महाप्रबंधक एचपीटीडीसी अनिल तनेजा मौजूद रहे। संवाद