फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: काॅमर्स एंड मैनेजमेंट ने जीता फुटबाल का मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में खेली जा रही चौथी इंटर फैकल्टी खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को फुटबाल के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। इसमें पुरुष वर्ग का मैच काॅमर्स एंड मैनेजमेंट फैकल्टी और एजूकेशन के बीच हुआ जिसमें काॅमर्स एंड मैनेजमेंट की टीम विजेता बनी। महिला वर्ग में एजूकेशन फैकल्टी की टीम विजेता रही। विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम सहायक निदेशक डाॅ. शमशेर राठौर ने बताया कि क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में सोशल साइंस फैकल्टी ने एजूकेशन फैकल्टी को सात विकेट से शिकस्त दी। एजूकेशन फैकल्टी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों का लक्ष्य रखा। सोशल साइंस फैकल्टी टीम की कप्तान वर्षा ने नाबाद 30 रनों और रचना ने 14 रनों के योगदान के साथ टीम ने तय ओवरों में निर्धारित 75 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मौके पर सोशल साइंस फैकल्टी के डाॅ. विनय शर्मा ने विजेता टीम की खिलाड़ियों को शानदार खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। शतरंज के पुरुष वर्ग के मुकाबलों में तुषार, अक्षय कुमार और अंशुल विजेता रहे। लड़कियों में ललिता, शिवांजनी और दावा ने जीत हासिल की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें