शिमला। संस्कृत एवं संस्कृति संरक्षण संघ जिला शिमला की कमान देवराज शर्मा को सौंपी है। जिला बिलासपुर के मार्कंडेय ऋषि आश्रम में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में लक्ष्मी नंद शर्मा, राकेश कुमार और लायक राम उपाध्यक्ष, जय चंद महासचिव, प्रियव्रत कालिया, सरस्वती शर्मा सह सचिव, संजीव शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार जगटा और रमेश शर्मा मीडिया प्रभारी, चमन शर्मा और चंद्रकांत को सह मीडिया प्रभारी, हरीश अत्री, शिवलाल तथा शांति शर्मा को महामंत्री, संगीता देवी प्रचार मंत्री, रमेश भारद्वाज और सुनीला देवी मुख्य प्रवक्ता, हेमराज और घनश्याम को कार्यक्रम प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा अजय शर्मा, जयकृष्ण जगटा, यशपाल शर्मा, दलीप कलवान, तरुण शर्मा, मुकेश शर्मा, रंजना लेबरन, राजेश शर्मा, दलीप सिंह, तारादत्त, सुनीता शर्मा, निशु शर्मा, प्रदीप शर्मा को सदस्य नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य देव भूमि हिमाचल में संस्कृत भाषा का संरक्षण करना है। इस मौके पर मदन शांडिल्य, केशव शर्मा, अरुण पुरोहित, अरुण कुमार, राजकुमार, रामकृष्ण शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, कपिल शर्मा भी मौजूद रहे। ब्यूरो