शिमला। राजधानी के बैम्लोई में शनिवार सुबह दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसा उस समय हुआ जब पुराना बस स्टैंड से आ रही एक गाड़ी बैम्लोई के पास दूसरी गाड़ी से टकरा गई। दोनों गाड़ियां टैक्सी नंबर की थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्षों की ओर से बाद में समझौता होने के कारण कानूनी प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई। ब्यूरो