शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक खेल एवं युवा महोत्सव कैलेंडर के तहत होने वाली अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। यह प्रतियोगिता 12 और 13 फरवरी को एलजेएनकेएच कोटला खुर्द ऊना में होनी थी। विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार निर्धारित तिथियों पर यह प्रतियोगिता नहीं हो पाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को इस बारे में सूचित कर दिया है। नई तिथि की घोषणा बाद में होगी। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबद्ध महाविद्यालयों की छात्राओं के लिए आयोजित की जानी थी। निदेशालय की ओर से कहा गया है कि नई तिथि तय होते ही सभी महाविद्यालयों को आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया जाएगा। संवाद