बंजार घाटी के तांदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को जिला कुल्लू की बंजार घाटी के तांदी गांव में हुए अग्निकांड के प्रभावितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने यहां पर पूरे गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया और साथ में प्रभावित लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित एक बुजुर्ग महिला का कुशलक्षेम भी पूछा और उसे गले लगाया। मुख्यमंत्री ने आग से प्रभावित सभी 33 परिवारों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।