फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सुक्खू बोले- मंडी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका संभावित, प्रतिभा सिंह की बात में होगी सत्यता

Tue, 12 Aug 2025 12:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि यह स्टडी का विषय है। अगर प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की बात की है, तो इसमें जरूर सत्यता होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि यह स्टडी का विषय है। अगर प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की बात की है, तो इसमें जरूर सत्यता होगी। मंगलवार को युवा दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास ओकओवर से साइकिल रैली और मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आज साइकिल रैली के माध्यम से एचआईवी एड्स जागरूकता के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे से भी इनकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। जल्द ही संगठन का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को डिटेन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को नहीं दबाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खराब मौसम के दौरान लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार मौसम खराब बना हुआ है। ऐसे में अलग-अलग स्थानों के लिए अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें