सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने प्रभारी रजनी पाटिल से की मुलाकात।
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में सांसद और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा भी मौजूद थे।