मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ तारा देवी मंदिर में की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शिमला में माता तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम के साथ उनकी पत्नी एवं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर भी थीं। इस दाैरान उन्होंने राज्य की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वहीं, कुल्लू की उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।