मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 22 और 23 अक्टूबर को चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान होली में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के तहत वे क्षेत्र के लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
दौरे के दौरान विकास योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत भी प्रमुख रूप से शामिल रहेगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।