सुबह की सैर करते अचानक कचहरी बाजार पहुंचे सीएम सुखविंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह की सैर के दौरान धर्मशाला के कचहरी बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने सब्जी विक्रेता बेटी से बातचीत की। बीते वर्ष इसी बेटी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बजट में छोटे दुकानदारों के लिए ऋण माफी योजना लाए थे। मुख्यमंत्री ने कचहरी चौक पर बनी वर्षाशालिका में बैठी एक बेटी और राहगीरों से भी वार्तालाप किया और कुशलक्षेम जाना।