फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने हिमाचल आ सकते हैं पीएम मोदी

Mon, 12 Aug 2024 03:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुक्खू ने कहा कि आने वाले वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्य सचिव से बात की गई थी। पीएम हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित इलाके का दौरा करने के लिए आना चाहते थे। हालांकि, खराब मौसम की वजह से उनका यह दौरा टल गया। सुक्खू ने कहा कि आने वाले वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि आने वाले वक्त में आपदा के बाद केंद्र सरकार हिमाचल की सहायता करेगी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के चलते दौरा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें