फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुक्खू, सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न मामलों पर किया मंथन

Fri, 25 Oct 2024 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उन्होंने रक्षा मंत्री से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने  रक्षामंत्री से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के साथ इन क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। रक्षा मंत्री ने राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का किया दौरा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल निकेतन के निर्माण से हिमाचलवासियों को विभिन्न कार्यों के लिए राजधानी में ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके बनने से विशेषकर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस पांच मंजिला भवन का निर्माण 57.72 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें