फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शिमला में, सीएम करेंगे अध्यक्षता

Thu, 08 Aug 2019 02:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को शिमला में आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सोलन में जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर हमीरपुर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ऊना, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के केलांग, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर बिलासपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह कुल्लू, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मंडी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल जिला सिरमौर के नाहन में जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चंबा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें