फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई की बैठक: एनएच भूमि अधिग्रहण में देरी पर मुख्यमंत्री जयराम तल्ख, प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश

Sat, 08 Jan 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे एनएचएआई की निष्पादित मुख्य सड़क परियोजनाओं के कार्य को जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
सीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अवकाश के दिन भी ओक ओवर शिमला में शिमला में राष्ट्रीय राजमार्गों के भूमि अधिग्रहण के संबंध में प्रदेश सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। इसमें भू अधिग्रहण प्रक्रिया में नाराजगी दिखाई। सीएम जयराम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे एनएचएआई की निष्पादित मुख्य सड़क परियोजनाओं के कार्य को जल्द शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की प्रमुख एनएचएआई परियोजनाओं का आरंभ और शिलान्यास करने के लिए इस वर्ष के मध्य तक प्रधानमंत्री से आग्रह करने की योजना बना रही है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों और बनने वाली फोरलेन परियोजनाओं का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग सुभाशीष पांडा तथा एनएचएआई के प्रतिनिधि भी इस बैठक में उपस्थित थे।

जुलाई अंत तक 85 किमी लंबी हनोगी-कुल्लू-मनाली सड़क को पूरा करें 

- सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश में परिवहन का एकमात्र साधन सड़कें हैं। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को इस वर्ष जुलाई महीने के अंत तक 85 किलोमीटर लंबे हनोगी-कुल्लू-मनाली सड़क मार्ग के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। 4540 करोड़ की लागत की इस सड़क परियोजना के कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

एनएचएआई अधिकारियों को समयबद्ध परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में एनएचएआई की ओर से 104 किलोमीटर परमाणु- सोलन -कैथलीघाट-शिमला बाईपास सड़क मार्ग, 226 किलोमीटर कीरतपुर-नेरचौक-मंडी-कुल्लू-मनाली सड़क मार्ग, 223 किलोमीटर शिमला-बिलासपुर-हमीरपुर- मटौर सड़क मार्ग तथा 17 किलोमीटर पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ सड़क मार्ग का कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओें के पूर्ण होने से 131 किलोमीटर की लंबाई तथा 11 घंटों की दूरी कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें