फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम ने पूर्व निदेशक के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग के पूर्व निदेशक डीपी जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जिला सिरमौर के नाहन निवासी डीपी जोशी का मंगलवार को देहरादून में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि निदेशक के तौर पर डीपी जोशी ने विभाग के लिए बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। निदेशक सूचना एवं जन संपर्क विभाग राजीव कुमार ने कहा कि डीपी जोशी ने निदेशक के तौर पर लगभग पांच वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य किया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्री जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें