शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह और कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। आयोजन में सुलभ इंटरनेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन और स्वच्छ भारत मिशन ने सहयोग किया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल औपचारिकता नहीं बल्कि यह एक जन-आंदोलन है, जिसे जीवनशैली में शामिल करने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय ने भी ग्रीन एनर्जी का एक केंद्र खोला है, जोकि पर्यावरण को शुद्ध करने का एक माध्यम है। शिमला के अधिकारी विनय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. संग्राम सिंह, कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, अधिष्ठाता योजना एवं प्राध्यापक मामले आचार्य जोगिंद्र सिंह धीमान, अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद आचार्य हरि मोहन, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल, निदेशक सीडीओई प्राे. प्रदीप कुमार, चीफ वार्डन प्रो. रोशन लाल जिंटा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीडी शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो