फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफरी स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से लेकर कुफरी बाजार तथा चीनी बंगला तक जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल में ब्लू पाइन इको क्लब ने विशेष सहयोग किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी और स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ईको क्लब प्रभारी सुनीता, राजेंद्र रामोली त्रिवेणी, शैलेश शर्मा , संजीव कुमार ,सरिता शर्मा, अमिता, मोनिका, याशिका तथा राजेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें