फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चायल-कोटी कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में वीरवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर की सफाई की और विभिन्न किस्मों के फूल लगाए। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान पखवाड़ा 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है और हर व्यक्ति को स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार मेहता सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें