फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भराड़िया स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़िया में शनिवार को पंचायत दरभोग, महिला मंडल और विद्यालय परिवार ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई की। मानसून के बाद उगी झाड़ियों, घास और खरपतवार हटाए गए। प्लास्टिक और अन्य अजैविक कचरे को एकत्र कर उचित निस्तारण किया गया। महिला मंडल के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया। लोगों से आसपास स्वच्छ रखने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया। पंचायत प्रधान कमल ठाकुर, प्रधानाचार्य वचन सिंह चौहान और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा ने भागीदारी की। प्रधानाचार्य वचन सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छता सामूहिक दायित्व है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें