फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढींगूधार क्षेत्र में चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संजौली वार्ड के ढींगूधार क्षेत्र में रविवार को पार्षद ममता चंदेल की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें ढींगूधार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और लोगों ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने सड़क, रास्ते और पहाड़ी पर बिखरा कचरा हटाया। इस मौके पर नगर निगम के सैनिटरी इंस्पेक्टर रजनीश बराड़ और उनकी टीम ने भी सहयोग किया। इकट्ठा किया कचरा गाड़ियों से भरयाल संयंत्र पहुंचाया गया। पार्षद ममता चंदेल ने लोगों को खुले में कचरा न फेंकने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाला कचरा सुबह सैहब कर्मचारियों को ही दें। पार्षद ने कहा कि आने वाले दिनों में वार्ड के अन्य इलाकों में भी अभियान चलाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें