फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुखन गांव में पेयजल टैंक की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
सुखन में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान पेयजल टैंक की साफ-सफाई करते स्थानीय लोग। (ग्रामीण)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत दानोघाट के तहत सुखन गांव में रविवार को प्रधान दूनी चंद की अध्यक्षता में पेयजल टैंक की सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पेयजल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। प्रधान दूनी चंद ने कहा कि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव हैं। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों और जल स्रोतों की नियमित देखभाल में सहयोग करने का आह्वान किया। अभियान में शामिल लोगों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान वार्ड सदस्य चमन लाल, कुरगन सुधार समिति के प्रधान तरुण कुमार, पंकज शर्मा, तिलक राज, यशवंत ठाकुर, राजू, आईपीएच के कर्मचारी निशांत तथा मुकुल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर पेयजल टैंक और उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें