शिमला। न्यू शिमला वार्ड में मंगलवार को पार्षद निशा ठाकुर की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड के सेक्टर तीन स्थित जेसीबी स्कूल के आसपास के रिहायशी इलाकों में सफाई की गई और झाड़ियां काटीं। पार्षद ने स्थानीय लोगों से कूड़ा नगर निगम कर्मचारियों को ही देने की अपील की। इस अभियान में नगर निगम कर्मचारियों, जेसीबी स्कूल के विद्यार्थियों समेत रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वराज ललित, निवासी पवन बाली, नरेश, राजेंद्र अग्रवाल और हितेश ठाकुर ने हिस्सा लिया। ब्यूरो