फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जाखू मंदिर क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जाखू मंदिर क्षेत्र में रविवार को यूथ इनलाइटेनमेंट सोसायटी और नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और वार्ड पार्षद अतुल गौतम समेत सौ से ज्यादा लोगों ने मंदिर क्षेत्र के आसपास सफाई की। मंदिर को जाने वाले पैदल रास्ते से कचरा उठाया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए स्कूली छात्रों और सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जा रही है। पूरे शहर में इस अभियान को छेड़ा जाएगा। पार्षदों से भी अभियान चलाने की अपील की गई है। स्थानीय पार्षद अतुल गौतम ने संस्था के पदाधिकारियों का अभियान में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें