फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैमली छात्र कल्याण संघ ने मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कैमली छात्र कल्याण संघ की ओर से रविवार को पधाई माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मंदिर परिसर, आसपास के रास्तों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की। प्लास्टिक कचरे, पॉलिथीन, कागज और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उन्हें उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। लोगों को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर कैमली छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष कपिल वर्मा और सचिव करण शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें