शिमला। ग्राम पंचायत पुजारली के तहत होरी में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। कई दिनों से सड़क किनारे फेंके कचरे को लोगों की मदद से उठाया गया। उप प्रधान सुनील कंवर ने बताया कि पंचायत में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए गाड़ियां आती हैं, ऐसे में लोगों का दायित्व है कि वे कूड़े को यहां वहां न फेंककर उन्हें दें। इससे गांवों में गंदगी न फैले और यहां रहने वाले लोगों को भी परेशानी पेश न आए। वार्ड सदस्य प्रताप सिंह समेत अन्य लोग अभियान में शामिल रहे।