जुन्गा (शिमला)। स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश युवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राकेश शर्मा और सचिव नरेश कलसाइक के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल से भेंट की और मांगपत्र सौंपा। अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि संगठन निरंतर विभाग एवं सरकार के समक्ष कर्मचारियों की जायज मांगों को मजबूती से उठा रहा है। संगठन महामंत्री राजीव रमोल ने कहा कि संगठन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया गया। जिला शिमला कार्यकारिणी के प्रधान नरेंद्र थागटा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को उठाने के लिए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया। संवाद