फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते पकड़े गए सिविल जज को सरकार ने किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में तैनात रहे एक सिविल जज को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट की संस्तुति के बाद की है। जानकारी के अनुसार सिविल जज को 2017 में घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। इस मामले के सामने आने के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर वह निलंबित चल रहे थे और उनके खिलाफ जांच भी जारी थी। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद सरकार ने बर्खास्तगी की फाइल हाईकोर्ट को अनुमति के लिए भेजी थी। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद प्रधान सचिव गृह की ओर से बर्खास्तगी के आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें