शिमला। यूरो किड्स प्री स्कूल चक्कर में क्रिसमस पर क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को एक खुले मेले के रूप में सजाया गया जिसका उद्देश्य बच्चों को आनंददायक वातावरण में वास्तविक जीवन का अनुभव प्रदान करना था। कार्निवल के दौरान बच्चों के लिए गोल्फ टारगेट चैलेंज, सांता हैट, पुल द लकी स्ट्रिंग, स्पिन द व्हील और कलरिंग डेक गतिविधियां आयोजित की गईं। संवाद