शिमला। शिमला नर्सिंग कॉलेज शुराला के सभागार में प्री-क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच प्रेम, शांति, आनंद तथा भाईचारे के संदेश को मजबूत करना रहा। समारोह में कॉलेज सचिव डॉ. किमी सूद, प्राचार्य डॉ. कृष्णा चौहान, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा तेनजिन ने क्रिसमस के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. कृष्णा चौहान ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की। सचिव डॉ. किमी सूद ने सभी को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को अपने कॅरिअर में मानवीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद