शिमला। एनडीपीएस के मामले में पंजाब निवासी एक आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी करण सिंह भुल्लर उर्फ हरविंदर निवासी गली नंबर एक संतोष नगर लुधियाना का रहने वाला है। विशेष न्यायाधीश प्रवीण गर्ग की अदालत ने उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपी डेढ़ महीने से न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद था। अब अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद उसे एक लाख रुपये के जमानती बांड पर जमानत मिल गई है। पुलिस ने 31 दिसंबर, 2024 को ठियोग में पंजाब नंबर के वाहन में सवार चार युवकों से तलाशी में 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसमें करण भी शामिल था। संवाद