फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चिट्टे का सप्लायर चंडीगढ़ से गिरफ्तार, सोलन पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Mon, 29 Jan 2024 02:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पुलिस ने चंडीगढ़ से चिट्टा के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने चिट्टे के संबंध में पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर की है। 
विज्ञापन
चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन पुलिस ने चंडीगढ़ से चिट्टा के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने चिट्टे के संबंध में पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर की है। इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। टीम आरोपियों को सोलन लेकर पहुंच गई है। आरोपी की पहचान अमृतपाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल के तौर पर हुई है। आरोपी पिछले 21 साल से चंडीगढ़ सेक्टर-52 से रह रहा था।  पूछताछ करने पर पता चला कि यह पिछले कुछ सालों से चंडीगढ़ से हिमाचल, पंजाब तथा हरियाणा में युवाओं को चिट्टा सप्लाई करने का काम करता था। इस आरोपी के बैंक खातों की जांच से पता चला है कि पिछले कुछ समय में लाखों  रुपये की राशि का लेन-देन हुआ। इस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया।  एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस सोलन की ओर से जिले में नशा तस्करों विशेषत चिट्टा और अन्य नशीली दवाइयों की तस्करी करने वालों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें