नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। वीरवार शाम को पुलिस टीम ने उससे दयांडली नाला के पास 4.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान कृष्ण मंगलेट निवासी नेरवा दो के रूप में हुई है। हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ नेरवा थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।