शिमला। सदर थाना के तहत पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी देविंदर सिंह (33) निवासी फल मंडी भट्ठाकुफर पोस्ट ऑफिस कमलानगर से 5.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। देर रात हेड कांस्टेबल ललित कुमार ने यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना मिलने पर स्पेशल सेल की टीम ने संजौली-आईजीएमसी सड़क पर एक वाहन की तलाशी के दौरान यह चिट्टा बरामद किया। पुलिस टीम ने शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया है। इसके संपर्क में आए संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। संवाद