फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे का आरोपी जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में एनडीपीएस के मामले में टुटू निवासी मुकेश शर्मा को जिला एवं सत्र न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद है। अब विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद उसे एक लाख रुपये में जमानत मिल गई। पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई 2025 को पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने तवी मोड़ के पास एक ढाबे में आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद इसे बालूगंज शिमला थाना पुलिस के हवाले किया था। फिलहाल आरोपी को न्यायालय की संतुष्टि के लिए निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें